रॉयल एनफील्ड ने कम दाम वाली Bullet 350 और Bullet 350 ES मोटरसाइकल शुक्रवार को लॉन्च कर दीं। इनकी कीमत क्रमश 1.12 लाख और 1.27 लाख रुपये है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले नई बाइक्स करीब 9 हजार रुपये सस्ती हैं। स्टैंडर्ड बुलेट 350 की कीमत 1.21 लाख और स्टैंडर्ड बुलेट 350 ईएस की कीमत 1.36 लाख रुपये है।
बुलेट 350 का स्टैंडर्ड मॉडल सिर्फ ब्लैक कलर में आता है, जबकि कम दाम वाले मॉडल्स तीन नए कलर (बुलेट सिस्टम, सफायर ब्लू और ऑनिक्स ब्लैक) में उपलब्ध हैं। नई बुलेट 350 ईएस जेट ब्लैक, रीगल रेड और रॉयल ब्लू कलर में आई है। वहीं, स्टैंडर्ड 350 ईएस पहले मरून और सिल्वर में ही आती थी।
बुलेट के दोनों वेरियंट (नया और स्टैंडर्ड) में सिर्फ बाहरी बदलाव किए गए हैं। स्टैंडर्ड बुलेट में जिन जगहों पर क्रोम है, उनमें से ज्यादातर जगहों पर नई बाइक में क्रोम हटाकर ब्लैक फिनिश दी गई है। नई 350 ES के इंजन ब्लॉक और क्रैंक केस पर ब्लैक फिनिश है। वहीं, नई बुलेट 350 के इंजन और क्रैंक केस पर सिल्वर फिनिश दी गई है।
बुलेट के दोनों वेरियंट में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं हुआ है। इनमें स्टैंडर्ड बुलेट में दिया गया 346cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 19.8hp का पावर और 28Nm टॉर्क जनरेट करता है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में बड़ा एक्शन: अवैध निर्माण में संलिप्त तीन पर्यवेक्षक निलंबित, कई इंजीनियरों… Read More
उत्तराखंड मे धामी राज मे कमीशनखोरी अपने चरम पर हैं व अधिकारियों का मौन समर्थन… Read More
उत्तराखंड मे धामी सरकार नियमो को ताक पर रखकर नीतियो मे अमूल चूल परिवर्तन कर… Read More
जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली है उत्तर प्रदेश… Read More
हम सभी जानते हैं की मायावती के काल मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाई-टेक सिटी… Read More
गत 1 अप्रेल से उर्जा आयोग ने UPCL को प्रदेश में नयी दरो से बिलों… Read More