Prakash Pant

प्रकाश पन्त का निधन, आइये अपनी श्रधांजलि दे

Prakash Pant
Prakash Pant

आज उत्तराखंड के लिए एक सबसे दुखद दिन हैं क्योकि आज उत्तराखंड ने अपना एक लाल प्रकाश पन्त को खो दिया हैं| श्री प्रकाश पन्त त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार में वित्तं मंत्री थे और लम्बी व गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और कुछ दिनों पहले ही अपने इलाज के लिए विदेश गए थे|

आज उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास के अस्पताल में अंतिम सांस ली। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है।

बता दें कि वे कुछ दिन पहले ही वे इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इससे पहले पंत दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में भी कुछ दिन भर्ती रहे थे। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उनके आकस्मिक निधन से पिथौरागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

वित्त मंत्री प्रकाश पंत के सभी विभाग अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभाल रहे हैं। बीमारी के चलते पंत का लंबे समय से उपचार पर चल रहा थे। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उत्तराखंड कार्य नियमावली के नियम 3 में संशोधन किया गया था। इससे पंत के विभाग संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग अब मुख्यमंत्री के अधीन आ गए थे।

Uttarakhand Finance Minister Prakash Pant passed away in US earlier today. He was undergoing treatment for lung ailment in US. pic.twitter.com/f1Q1BDV67B— ANI (@ANI) June 5, 2019

जनपक्ष की और से श्री प्रकाश पन्त को भावभीनी श्रधांजलि|