Basant Vihar Murder

दिल्ली फिर शर्मसार, बसंत विहार में 3 की हत्या

Basant Vihar Murder
Basant Vihar Murder

देश की राजधानी दिल्ली में वारदातों का सिलसिला जैसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब वसंत विहार में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। वहां एक बुजुर्ग पति-पत्नी के साथ उनकी मेड की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह और कातिल का फिलहाल पता नहीं चला है। लेकिन इसके पीछे पुलिस लूटपाट की आशंका जता रही है।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को दो जगहों से मर्डर की घटनाएं सामने आई थीं। पहला मामला महरौली का था। वहां शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दूसरा मामला द्वारका का था। वहां ब्लाइंड म्यूजिक टीचर और उनकी पत्नी की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों की गर्दन और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। पति सरकारी स्कूल में म्यूजिक टीचर और पत्नी हाउस वाइफ थीं। घर में फ्रेंडली एंट्री से लगता है कि हत्यारा जानकार ही था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।