View of Nainital

नैनीताल है खाली, क्यों जाए कुल्लू मनाली

View of Nainital
View of Nainital

आज सोशल मीडिया व टीवी चेनलो की नेगेटिव व जरूरत से ज्यादा रिपोर्टिंग के कारण नैनीताल के पर्यटन उद्योग का बंटाधार हो चुका हैं| हालात यह हैं की आज नैनीताल में 70 प्रतिशत से ज्यादा होटल खाली हैं क्योकि चेनलो की जरुरत से ज्यादा हायतोबा ने लोगो को डरा दिया की पुलिस और प्रशासन लोगो को नैनीताल नहीं जाने दे रहे है इस कारण से अधिकतर लोगो ने अपनी बुकिंग को रद्द करा दिया हैं जबकि यह नैनीताल का पीक सीजन हैं|

आज हालत यह है की जो होटल कभी जून के इस माह 6000 रूपये प्रतिदिन रहता था वो आज 1500 होने के बाद भी खाली हैं| होटल स्वामियों का कहना है की सरकार व समाचार वालो ने हमारे व्यापार का भट्टा ही बिठा डाला है| आज हमें अपने खर्चे निकालना ही मुश्किल हो गया है|

पर्यटन उद्योग पर पड़ी इस मार से क्या होटल वाले और क्या खाने वाले सभी का धंदा मंदा हो गया हैं| जन्हा इस सीजन में पिछले साल इन लोगो ने लाखो का धंदा किया था वही इस साल उनके लिए अपना खर्चा निकलना भी मुश्किल हो गया हैं|

हमारे एडमिन श्री जीवन पन्त ने इस मुद्दे पर भीमताल स्थित एप्पल होटल के स्वामी संजीव भगत से बात की उनके अनुसार प्रशासन के नोसिखियापन, अकुशलता व समाचार चेनलो की जरूरत से ज्यादा रिपोर्टिंग के कारण आज होटल उद्योग के खाने तक के लाले पड़े है| हमारे यँहा 90% रूम खाली हैं|