Women beaten his man on ignoring her demand on Karwa Chauth.

नहीं दी नथ, करवा के दिन बजाये लट्ठ

Women beaten his man on ignoring her demand on Karwa Chauth.
Women beaten his man on ignoring her demand on Karwa Chauth.

करवा चौथ का दिन हर पत्नी अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं और पूरे दिन अन्न जल का त्याग कर शाम को चाँद निकलने के बाद उसकी पूजा करती हैं| लेकिन इस बार एक पत्नी ने अपने पति को उसकी मांग ना मानने के फलस्वरूप करवा चौथ के दिन लट्ठ से ही पूज डाला|

हुआ ये की एक पत्नी ने करवा चौथ मौके पर अपने पति से सोने की नथ मांगी थी, लेकिन पति सिर्फ साड़ी लेकर घर पहुंचा। इस पर पत्नी ने पति को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा। पति ने पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। घटना गाजियाबाद जिले के मुरादनगर की है।

पति ने बताया कि वह गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसे महीने के 13 हजार रुपये मिलते हैं। करवा चौथ पर उसकी पत्नी ने सोने की नथ मांगी थी। उसने भी वादा किया था लेकिन आर्थिक तंगी होने के कारण वह सिर्फ साड़ी लेकर ही घर पहुंचा। गुरुवार सुबह दोनों में इसे लेकर कहा-सुनी होने लगी।

विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को चांटा मार दिया। इससे पत्नी आग-बबूला हो उठी। उसने पास ही पड़े डंडे से पति को पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस बीच, पति भागा तो पत्नी ने उसे दौड़ा लिया। उसने पड़ोस के घर में छिपकर किसी तरह जान बताई। विवाद थोड़ा शांत हुआ तो पति-पत्नी थाने पहुंचे और एक-दूसरे खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी नाराजगी थी। काफी देर समझाने के बाद दोनों में सुलह हो गई। हमने उन्हें खुशी से करवा चौथ मनाने की सलाह देकर घर भेज दिया। कोई केस नहीं दर्ज किया गया है।

Leave a Reply