Amazon & Flipkart will start bumper offer sale again during Diwali.

मंदी की मार, ऑनलाइन सेल के लिए फिर रहिये तैयार

Amazon & Flipkart will start bumper offer sale again during Diwali.
Amazon & Flipkart will start bumper offer sale again during Diwali.

ऐमजॉन पर ग्रेट इंडियन सेल में अगर आप खरीदारी करने से चूक गए हैं तो आपको एक और मौका मिलने जा रहा है। 21 अक्टूबर से ऐमजॉन पर ‘दिवाली स्पेशल सेल’ शुरू होने जा रही है। यह सेल 21 अक्टूबर रात 12 बजे शुरू हो जाएगी और 25 अक्टूबर तक चलेगी। ऐमजॉन ने इस एडिशन की सेल के लिए एक्सिस और सिटी बैंक से टाई-अप किया है। इन दोनों ही बैंक के कस्टमर्स को 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

सेल में स्मार्टफोन्स पर 40% तक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स भी ग्राहकों को मिलेगे।

इस सेल में ब्रैंडेड स्मार्टफोन्स पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। सेल में Samsung Galaxy M30s, Xiaomi Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro और OnePlus 7T जैसे स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिलेगा।

इस सेल में TV पर 60% तक डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा टीवी खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। सेल में Samsung, OnePlus, Whirlpool, LG जैसे ब्रैंड्स पर डिस्काउंट मिल सकेगा।

21 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर दोबारा बिग दिवाली सेल (Big Diwali Sale) शुरू हो रही है। यह सेल 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में एक बार फिर आपके पास प्रॉडक्ट्स की बड़ी रेंज डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका होगा।

Leave a Reply